अयोध्या में ही बनेगा भव्य राम मंदिर, मुस्लिम छोड़ें अपना दावा VHP के सरंक्षक श्री अशोक सिंघल जी ने कहा कि अब तक सभी अदालतों में राम मंदिर के पक्ष में फैसले आए हैं।
ram mandir will be construted -Jago-hindustanee
इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पूर्ण विश्वास है कि उच्चतम न्यायालय में राम मंदिर बनाने के पक्ष में ही फैसला आएगा ।
डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि इस्लाम में मस्जिद सिर्फ नमाज पढ़ऩे की जगह माना गया है। इससे कोई आस्था नहीं जुड़ी है। पाकिस्तान, तुर्की, कतर, सऊदी अरब आदि देशों में विकास कार्यों के लिए मस्जिदों को हटाने या ढहाने के अनेक उदाहरण हैं।
अदालत के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने उत्खनन करके निष्कर्ष दिया है कि वहां एक बहुत बड़ा मंदिर परिसर था। इस तथ्य को उच्च न्यायालय ने भी स्वीकार किया है और उसके मुख्य गुंबद के स्थान को भगवान राम की जगह बताया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में होगा ।
उच्च न्यायालय के एक मुसलमान जज ने भी फैसले में कहा है कि वह जगह बाबर की संपत्ति रही है, यह सिद्ध कभी नहीं हो सकता है। अतएव मुसलमानों का दावा कमजोर है। इस तरह से उच्चतम न्यायालय में राम मंदिर के पक्ष में जीत तय है। 2016 तक यह फैसला आ जाएगा।
स्वामी जी ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए मुसलमानों को वहां से अपना दावा छोड़कर सरयू पार मस्जिद बनाने की रजामंदी दे देनी चाहिए। इससे देश में हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच एकता का अभूतपूर्व उदाहरण बनेगा।
VHP के संरक्षक अशोक सिंघल जी एवं ड़ॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने देश में रामराज्य की स्थापना करने का प्रण लिया है। देखिये वीडियो - Official Jago hindustani Visit Youtube - https://goo.gl/J1kJCp
No comments:
Post a Comment