Showing posts with label Addiction Free Day : 2 October. Show all posts
Showing posts with label Addiction Free Day : 2 October. Show all posts

Friday, October 2, 2015

Addiction Free Day : 2 October

🚩🚩🚩जागो हिन्दुस्तानी🚩🚩🚩
⛳ 2अक्टूबर - नशामुक्ति दिवस
💥भारत में लाखों लोगों को भरपेट अन्न नहीं मिलता। भारत माता के कितने ही लाल अन्न के अभाव में अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। जहाँ भारत की माताएँ और बहनें रोटी के टुकड़े के लिए लाचार हो जाती हैं वहाँ मादक द्रव्यों का प्रचार हो.... इससे अधिक दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है।
💀मनुष्य जाति को अधिकाधिक हानि यदि किसी ने की हो, तो वे हैं मादक पदार्थ। उनसे मनुष्य के धन, आरोग्यता और जीवन का नाश होता है। मादक पदार्थों का सेवन करने से भावी सन्तान दिनोंदिन निर्बल तथा निस्तेज बनती जाती है।
👺मादक पदार्थों ने देश-विदेश के लोगों को अपार नुक्सान पहुँचाया है।
🔥अति प्राचीनकाल से गौरवशाली भारतवर्ष में आज मादक पदार्थों का प्रचार-प्रसार बहुत भयंकर है।
💂आठ-दस वर्ष के बच्चे भी बीड़ी-सिगरेट पीते हुए दिखाई देते हैं। यह दृश्य मर्मान्तक तथा शर्मनाक है।
👷छोटी उम्र से ही जो बच्चे मादक पदार्थ, चाय, बीड़ी, मदिरा, गाँजा, तम्बाकू जैसी चीजों का सेवन करते हैं वे फिर युवान होने के बजाय बचपन के बाद सीधे वृद्धत्व को प्राप्त होते हैं। ऐसे दुर्बल बच्चे देश की क्या सेवा करेंगे? वे तो अपनी जीवनयात्रा भी ठीक से नहीं चला पायेंगे।
💥भारत देश में प्रतिदिन मजदूरी करके जीविका चलाने वाले लोग अल्प आय का अधिकाँश तो शराब या गाँजे में खर्च कर देते डालते हैं। तो फिर वे अपनी बीवी बच्चों का पालन किस प्रकार कर पायेंगे?
❌मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोग जीते जी अपने ही खर्च से अपनी अर्थी बना रहे हैं। नशेबाज आदमी अधिक समय जी नहीं सकता । नशीली चीजों का इस्तेमाल करने की आदत बहुत ही खराब है। दुर्बल मन के लोगों को यह आदत छोड़ना मुश्किल है। यह महारोग समय पाकर असाध्य हो जाता है।

⛳अतःव्यशन से मुक्ति पाने हेतु संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित युवा सेवा संघ 2 अक्टूबर को देश भर में व्यशन मुक्ति अभियान चलाएगा, वहाँ जाकर भी व्यशन छोड़ सकते हो।
☀"जो पुरुष नशीले पदार्थ का सेवन करता है वह घोर पाप करता है।"
🌹भगवान बुद्ध
👇निचे लिंक पर व्यशन मुक्ति पुस्तक पढ़े👇
☀http://tinyurl.com/oonoozx
💥देखिये वीडियो👇
🚩Official Jago hindustani Visit
👇👇👇
💥Youtube - https://goo.gl/J1kJCp
💥Wordpress - https://goo.gl/NAZMBS
💥Blogspot -  http://goo.gl/1L9tH1
💥Twitter - https://goo.gl/iGvUR0
💥FB page - https://goo.gl/02OW8R

🚩🇮🇳🚩जागो हिन्दुस्तानी🚩🇮🇳🚩